Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    धर्म कर्म ही इस पृथ्वी लोक पर मनुष्य के कल्याण का माध्यम है- महामंडलेश्वर 1008 स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज

    हरिद्वार 16जून..कनखल संयास रोड स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में गंगा दशहरे के पावन अवसर पर विशाल संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज महाराज ने कहा धर्म कर्म ही इस पृथ्वी लोक पर मनुष्य के कल्याण का माध्यम है यज्ञ अनुष्ठान पूजा पाठ कथा आदि पावन कार्य मनुष्य को ईश्वर से जोड़ते हैं इस सृष्टिगुरु ही भक्तों को सत्य की राह दिखा कर कल्याण की ओर ले जाते हैं तथा उनका लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं गुरु के बिना ज्ञान नहीं गुरु के बिना कल्याण नहीं और गुरु के बिना सदगति नहीं इसलिए हे भक्तजनों अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलो गुरु ही आपको भवसागर पार करायेंगे इस अवसर पर आनेको आश्रमों के महंत महामंडलेश्वर संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे महंत सूरज दास महाराज स्वामी चेतनानंद महाराज महामंडलेश्वर श्री चैतन्यपुरी जी महाराज महंत रवि देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थेl

    Bottom Post Ad

    Image
    Trending News
      Image