Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सृष्टि के प्रधान देव हैं भगवान शिव----श्रीमहंत रविंद्रपुरी


    हरिद्वार, 26 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुुरी महाराज द्वारा चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा का क्रम निरंतर चल रहा है। शिविर में कांवड़ियों के लिए जलपान व भोजन की विशेष व्यवस्था की गयी है। शिविर में कांवड़ियों की सेवा करने के साथ श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज शिव आराधना भी कर रहे हैं। बृहष्पतिवार को पूजा अर्चना के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के प्रधान देव हैं। कृपालु एवं दयालु भगवान शिव सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर भक्तों का कल्याण कर देते हैं।ं श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि वैसे तो भगवान शिव की आराधना पूरे वर्ष की जाती है। लेकिन सावन में शिव आराधना का अलग ही महत्व है। भगवान शिव को प्रकृति से बेहद लगाव है। इसीलिए संसार से दूर कैलाश पर्वत को उन्होंने अपना निवास बनाया है। सावन में प्रकृति नूतन स्वरूप धारण करती है। इसलिए सावन में शिव आराधना का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिदिन विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। जलाभिषेक के दौरान माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करें। ऐसा करने से शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। जिससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

    Bottom Post Ad

    Image
    Trending News
      Image