
हरिद्वार। हरेला पर्व सप्ताह पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल (गुड्डू), सरकारी ठेकेदार सुशील शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार गुप्ता, जिला सह समन्वयक, भारत विकास परिषद ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। उन्होंने नीम, बरगद, पीपल और जामुन के पेड़ हरे राम आश्रम के खाली मैदान में लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अमित गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक सन्तुलन व पर्यावरण सरंक्षण के लिए सभी को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है। सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति से जोड़ने व इसे नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करता है। पर्यावरण की रक्षा के सभी को आगे आना चाहिये औऱ ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिये लगाएं पौधों की संपूर्ण देखभाल का संकल्प भी लिया।