Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सिद्धेश्वर महादेव की महिमा अपरंपार: श्रीमहंत विनोद गिरी.....सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

    हरिद्वार। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, मिस्सरपुर, कनखल के पीठाधीश्वर श्री महंत विनोद गिरी महाराज, हनुमान बाबा ने बताया कि देवाधिदेव महादेव की नगरी, मिस्सरपुर कनखल में नील धारा तट पर विराजमान सिद्धेश्वर महादेव की महिमा अपरंपार है। इसके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा आज के ही दिन भगवान सिद्धेश्वर महादेव स्वयंभू शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। उसी समय से हर वर्ष सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष मंदिर 35 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ, भगवान सिद्धेश्वर महादेव का दूग्धाभिषेक हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज, स्वामी किशन पुरी, स्वामी कृष्णानंद गिरी, स्वामी सिद्धेश्वर गिरी, महामंडलेश्वर दिव्यानंद महाराज, गोपाल गिरी, नोएडा, हरे राम आश्रम के पीठाधीश्वर कपिल मुनि, मधुसूदन गिरी महाराज, बाबा धूनी गिरी, बाबा मोती गिरी, मुख्य यजमान निशांत त्यागी, पं विनय मिश्रा, पं भोगेंद्र झा, पं अभिमन्यु शास्त्री, चंदन झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Tags

    Bottom Post Ad

    Image
    Trending News
      Image