Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    माँ आनंदमयी आश्रम मे गौशाला का उदघाटन

    माँ आनंदमयी आश्रम मे   गौशाला का उदघाटन हुआ..... महानिर्वानी के रविन्द्र पुरी जी महाराज ने गायों की पूजा अर्चना कर गौशाला का लौकार्पण किया l उन्होंने बताया कि जो लोग रोज गाय माता की सेवा करते हैं उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और धन-दौलत की वर्षा करती हैं। गाय के रोजा हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मंगलवार का दिन वीर हनुमान और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्यता है कि इस दिन लंगूर, बंदर और गाय को रोटी, चना और गुड़ खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां आती है।   श्री मति अमला नारायण ने बताया कि गाय को भोजन कराने से आप अपनी कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बच सकते हैं। संतान प्राप्ति या अचल संपत्ति के माध्यम से लाभ की चाह रखने वाले लोगों को गाय को भोजन कराना चाहिए। गाय को हरी घास या आटे की मिठाई खिलाना लाभकारी होता है इस अवसर ...प्रबंधक पुष्पराज पाण्डेय..  सचिव.. शिवावानंद जी महाराज ..महा निर्वानी रविन्द्र पुरी जी महाराज . साधानसदन महामंडलेश्वर दियवानंदजी..महाराज प्रज्ञाचेतनय जी.. आचार्य शिव पूजन.. नीरज.. भैरव.. जगदीश... शेखर... डॉ श्याम सुन्दर पाराशर.. उपस्थित थे l  गौशाला के जीर्णोधार मे अमला नारायण, रेखा खन्ना बॉम्बे... स्वामी नित्यानंद... श्री मति धमीजा.. .. आदि का सहयोग रहा l प्रबंधक पुष्पराज पाण्डेय ने बताया कि आश्रम की कलकत्ता वृन्दावन मे भी गौशाला हैं l

    Bottom Post Ad

    Image
    Trending News
      Image